सरेआम सरपंच के घर घुस चलाई गोलियां, फिर Call कर...

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 02:23 PM (IST)

निहाल सिंह वाला : गत रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने हलके के ऐतिहासिक गांव तख्तूपुरा साहिब के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए उसके घर के अंदर उस पर सीधे गोलियां चला दी। इस हमले में सरपंच बाल-बाल बच गया। इसके बाद इन अज्ञात व्यक्तियों ने सेवानिवृत्त थानेदार बलजिंदर सिंह के घर के सामने हवा में गोलियां भी चलाईं। हमलावरों ने नौ राउंड गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भाग गए।       

घटना का पता चलते ही डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला अनवर अली, डी.एस.पी. लवदीप सिंह सी.आई.ए. के इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना प्रभारी पूरन सिंह निहाल सिंह वाला, चौकी प्रभारी बिलासपुर प्रीतम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कथित आरोपियों द्वारा घटना से कुछ समय बाद भी सरपंच हरदीप सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई कि कितनी देर तक बचेगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, वहीं पूरे विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News