Amritsar में बड़ी वारदात, स्कॉर्पियो सवार युवक पर 25-30 राउंड फायरिंग
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 11:50 AM (IST)
अमृतसर: पंजाब में फायरिंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमृतसर में स्कॉर्पियों सवार युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान युवक की कमर में गोली लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में युवक खुद गाड़ी चलाकर अपने घर पहुंचा। युवक के परिवार वाले उसे तुरन्त अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक स्कॉर्पियों में सवार होकर गत 13 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे नया पिंड नहर के पास गुजर रहा था। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब युवक ने खुद को बचाते हुए गाड़ी में बैठकर भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए उस करीब 25 से 30 राउंड फायर कर दिए। इस दौरान एक गोली युवक की कमर में गोली लगी।
इस मामले में हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों पर मारपीट और फायरिंग के आरोप लगे हैं। थाना झंडेर पुलिस नेसभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

