दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात, घर के बाहर बैठी महिला पर Firing

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2024 - 12:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मोहाली में एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार डेराबस्सी में पड़ते रामगढ़ में दिन दिहाड़े महिला पर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि महिला गत दिन करीब 3 बजे अपने घर के बाहर धूम में बैठी थी इस दौरान मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए जिनमें से एक हेलमेट व दूसरे टोपी पहनी हुई थी। घायल महिला की उम्र करीब 58 साल है और उसके पेट व गले में गोली लगी है। उसे तुरन्त पंचकूला के सेक्टर 6 में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफरकर दिया।

जानकारी के अनुसार महिला को 2 गोलियां लगी है। इस घटना सीसीटीवी भी सामने आई है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला पर फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान घायल महिला की  बेटी किरण ने बताया कि उसका कई सालों से अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है जिसका कोर्ट केस चल रहा है। बेटी कि रण ने बताया कि उसे अपने पति पर शक है क्योंकि उनका कई सालों से केस चल रहा है। बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकती है उसने ही मेरी मां पर जानलेवा हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

 

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kamini