घर में घुसकर युवक पर फायरिंग, मानसा में वारदात से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 11:59 AM (IST)
मानसा (संदीप मित्तल): घर में घुसकर युवक पर फायरिंग की घटना वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मानसा के एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे घायल हालत में मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर गोली के घाव हैं।
सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे हरविंदर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग मोटरसाइकिल पर उसके घर आए और उसे गोली मारकर चले गए। उसने बताया कि दोस्त की मदद करने से कुछ लोग उससे नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने उस पर हमला कर दिया। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने घायल युवक हरविंदर सिंह का बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

