Big Breaking : अमृतसर में गोली लगने से घायल हिंदू नेता सुधीर सूरी की मौत, देखें वीडियो

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 04:29 PM (IST)

अमृतसर(जशन/विपिन/सागर): अमृतसर से बड़ी वारदात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां के गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी धरना दे रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने उन्हें करीब 3.30 बजे गोली मार दी। इस दौरान उनकी हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक सूरी के सुरक्षाकर्मी गोली मारने वालों का पीछा कर रहे हैं। 

 

घटना के बाद बढ़ा तनाव

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। वारदात के बाद वहां पर तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

कूड़े से बरामद हुई थीं मूर्तियां

बताया जा रहा है कि बीते दिनों कूड़ेदान से मूर्तियां बरामद हुई थीं। इसी को लेकर ही शिवसेना नेता प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्हें गोली मारी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal