बड़ी वारदात! रिटायर्ड फौजी ने दुकान के बाहर बैठे पूर्व सरपंच को मारी गोली
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 03:49 PM (IST)
मोहाली : मोहाली में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक दुकानदार व पूर्व सरपंच के पति पर रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खबर सामने आई है कि रिटायर्ड फौजी मनिंदरपाल सिंह द्वारा करीब 6 राउंड फायर किए गए जिसमें से 3 गोलियां पूर्व सरपंच के पति को लगी। घायल की पहचान रजमीर के रूप में हुई है। घायल को इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रजमीर के भाई ने बताया कि मनिंदरपाल सिंह शराब के नशे में हंगामा कर रहा था तो उसे उसके भाई ने रोका। इसके बाद मनिंदरपाल चला गया और अपने घर से राइफल लाकर रजमीर पर फायरिंग कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुर्व फौजी को उसके घर से काबू किया।
पुलिस का कहना है कि मामूली बात को लेकर दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति पर पूर्व फौजी ने फायरिंग की है। इस घटना में घायल के पेट और हाथ में लोगी लगी है। वहीं बता दें कि आरोपी रिटायर्ड फौजी चंडीगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

