सूबेदार के घर पर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 12:39 PM (IST)
होशियारपुर (अमरीक): होशियारपुर के माहिलपुर के मनोलिया में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सूबेदार साधु सिंह के घर पर गोलियां चला दी। इस दौरान राहत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

