मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 11:24 AM (IST)
पंजाब डेस्क : मोहाली से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां के मशहूर CP-67 मॉल के सामने गोलियां चलाई गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों द्वारा सैलून को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और वारदात के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

