खौफनाकः सरेबाजार युवक को गोलियों से उड़ाया, 4 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 02:24 PM (IST)

ममदोटः पुलिस थाना ममदोट अधीन आते गांव गामे में पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों के बीच चली गोली दौरान 1 की मौत जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही थाना ममदोट की पुलिस मौके पर पहुंची। 

जानकारी के अनुसार उक्त दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दोपहर साढे 3 बजे तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच चली गोली के दौरान सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदर पुत्र गुरदेव सिंह की मौत जबकि दूसरे गुट का यूसफ नामक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर घायल हो गया।  घायल अवस्था में उसे फिरोजपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि सुखविंदर सिंह का करीब 4 महीने पहले ही विवाह हुआ था और फरवरी में उसके विदेश जाने की तैयारी थी।  

Content Writer

Vatika