फिरोजपुर: कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 500 तक पहुंचा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 04:51 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से हुई मौत के चलते मरने वालों का आंकड़ा 500 तक पहुंच गया है। मृतक ब्लॉक फ़िरोज़पुर अर्बन का रहने वाला था। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति की मौत कुछ दिन पहले हुई थी जिसकी सरकारी  रिकॉर्ड में एंट्री आज की गई है। आज एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 7 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस समय जिले में 31 कोरोना से ग्रस्त व्यक्ति हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कुल 14288 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 13757 ठीक हो चुके हैं।

Content Writer

Tania pathak