लुधियाना में कोरोना वायरस के पहले केस की पुष्टि, 42 लोगों की रिपोर्ट Negative

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 11:42 AM (IST)

लुधियाना (महेश): गुरदेव नगर की महिला की शुरूआती रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद डी.एम.सी. अस्पताल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जो भी डाक्टर्स और स्टाफ उक्त महिला के इलाज में शामिल रहे हैं, उन्हें डर सता रहा है कि कहीं वे तो नहीं संक्रमित हो गए हैं। डी.एम.सी. अस्पताल के कुछ डाक्टर जोकि इलाज में शामिल रहे है हैं, उन्होंने एहतियातन खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा महिला के पति, बच्चे और नौकरों को भी आइसोलेट किया गया है।

ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, बुटीक संचालक थी, सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना मुश्किल
वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए हैं कि संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। पता चला है कि महिला खुद बुटीक चलाती थी। हो सकता है कि उसके पास एन.आर.आई. आते और महिला किसी विदेशी के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुई हो। विभाग को यह भी डर है कि विदेशी संक्रमित अब तक कइयों के साथ सम्पर्क में आया होगा व बुटीक संचालिका के साथ-साथ और भी कई संक्रमित हो चुके होंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग महिला के जानकारों और उनके पास आने जाने वालों की डिटेल जुटा रही है। वहीं डी.एम.सी. के डॉक्टर्स जिन्होंने खुद को सैल्फ आइसोलेट किया है, उन्होंने ने भी कई मरीजों का इलाज किया, ऐसे में अगर आने वाले समय में डाक्टर संक्रमित पाए जाते हैं तो संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो चुका है। हालांकि डी.एम.सी. के प्रिंसीपल तथा मैडीसिन के प्रोफैसर डॉ. संदीप पुरी ने बताया कि वह फिलहाल बिल्कुल ठीक हैं। सोशल मीडिया  वा एक चैनल पर चल रही यह खबर कि उन्हें भी कोरोना वायरस ने चपेट में ले लिया है, बिल्कुल गलत है।

43 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव
लुधियाना में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 52 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि संगीता जैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 8सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 
 

Vatika