पंजाब के इस जिले में शुरू हुआ Electric वाहनों के  लिए पहला चार्जिंग स्टेशन

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 12:09 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): वायु प्रदुषण की रोकथाम लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जो मुहिम चलाई जा रही है, उसके तहत पंजाब का पहला ईवी चार्जिंग स्टेशन लुधियाना के गीतांश मोटर में शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मेयर बलकार संधू ने किया।उनके साथ एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर गौरव गुप्ता व लव गोयल भी मौजुद थे। उन्होंने बताया कि इस चार्जिंग स्टेशन की केपेसिटी 50 किलोवाट है।  

जस का सीसीएस फास्ट चार्जिंग मानक के अनुकूल सभी वाहन प्रयोग कर सकते हैं और डेढ़ घंटे में गाड़ी पुरी तरह चार्ज हो जाती है। उन्होंने दावा किया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की स्पीड व पिकअप का दुसरे पेट्रोल-डीजल वाहनों के मुकाबले कोई फर्क नही है। ब्लक चलाने पर आने वाले इंधन व मेंटीनेंस का खर्च कई गुणा कम है। बाकस- मेयर ने की शहर में विभिन्न प्वाइंटों पर सुिवधा देने का दाव मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्र्माट सिटी मिशन के तहत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के  लिए विभिन्न प्वाइंटों पर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है।इसके अलावा नगर निगम के अफसरों के िलए  इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रायल किया जाएगा।

Content Writer

Vatika