FB पर पहले 15 साल की लड़की को फंसाया, फिर घर से भगा 3 महीने तक करता रहा rape

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 11:11 AM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी): फेसबुक पर हुई दोस्ती और 23 वर्ष का अमृतसर का रहने वाला शातिर युवक लवप्रीत सिंह स्थानीय शहर के गांव की रहने वाली 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गया और 3 महीने तक अलग-अलग शहरों में रख कर उसका दुष्कर्म करता रहा।
स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित उसके चंगुल से छुड़वा लिया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ, उसकी पुष्टि करने के लिए उसका मैडीकल करवाया जाएगा। लड़की को सुरक्षित बरामद करने पर परिवार वालों ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है।

आरोपी ने लड़की को ऐसे फंसाया
फोन पर अपना सोशल अकाऊंट बना कर फेसबुक चलाना आज कल के बच्चों के जीवन का एक हिस्सा बन चुका है, जो माता-पिता बच्चों को नहीं रोक पा रहे हैं, उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ स्थानीय शहर में पड़ते गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के साथ।

उसने 6 महीने पहले अपना फेसबुक अकाऊंट बना लिया जिसके माध्यम से अमृतसर के रहने वाले लवप्रीत सिंह 23 पुत्र विक्की वासी बाबा दीप सिंह नगर तरनतारन रोड से दोस्ती हो गई। उसने लड़की को फेसबुक पर मैसेज भेज पूरी तरह से अपने जाल में फंसा लिया। 3 महीने पहलेे जनवरी में वह अमृतसर से स्थानीय शहर पहुंच गया और लड़की अपने घर से स्कूल का बोल कर उसके पास पहुंच गई जहां से वह उसे फुसला कर अपने साथ ले गया।

3 महीने तक लड़की को अलग-अलग शहरों में गुमा कर पुलिस को देता रहा चकमा
लड़की को शहर से अपने साथ ले जाने के बाद आरोपी लवप्रीत को पता था कि लड़की नाबालिग है। पुलिस उसके पीछे आएगी, इसलिए वह उसे लेकर कभी दिल्ली, कभी चंडीगढ़, कभी हिमाचल के कई शहरों में घुमाता रहा और नाबालिगा के साथ दुष्कर्म भी करता रहा।

3 महीने बाद पुलिस के हाथ लग गई सफलता
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि नाबालिगा को अगवा करने वाला आरोपी बहुत ही शातिर था। वह किसी भी एक शहर में लंबे समय तक नहीं रुक रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई थी जो हर वक्त उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

Content Writer

Tania pathak