इतने फिट हैं जनता की सेवा में लगे पंजाब पुलिस के कर्मी

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 01:14 PM (IST)

 लुधियानाः जनता की सेवा में लगे पुलिस वाले कितने फिट हैं, इसका पता आगामी दिनों में लग जाएगा। पुलिस विभाग 3 साल बाद अपने कर्मचारियों की सेहत का चेकअप प्राइवेट लैब से करवाने जा रही है।  उक्त कदम शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ केस दर्ज करने वाले एस.एच.ओ. परमिंदर सिंह बाजवा की बीमारी सामने आने के बाद उठाया है।

 

बाजवा बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित हैं। इस बीमारी में व्यक्ति एक दम गुस्से में आ जाता है। कुछ भी करने से पहले सोचने-विचारने की क्षमता खत्म हो जाती है। उसका पहले भी इलाज हो चुका है। अभी वे जालंधर के सिविल अस्पताल में स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती हैं। पुलिस अपने कर्मचारियों का ब्लड, यूरिन और ई.सी.जी. करवा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनको किन-किन बीमारियों ने घेर रखा है। इसके बाद अनफिट कर्मचारियों का इलाज भी करवाया जाएगा। 

 

इस पर विभाग के लाखों रुपए खर्च  होंगे।  यह टैस्ट प्राईवेट लैब से  करवाए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से फोर्टिस अस्पताल में स्थित एसआरएल लैब से इसके लिए वाजिब रेट भी तय कर लिया गया है।  पुलिस कर्मियों को तुरंत ही आनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर पुलिस वाले वर्कलोड के कारण डिप्रेशन और हाई बल्ड प्रेशर से पीड़ित हैं। उनके इस तनाव को खत्म करने के लिए सुबह की परेड शुरू करवाने की योजना पर पुलिस काम कर रही है।  
 

swetha