सुरक्षा के मद्देनजर शहर में निकाला जाएगा फ्लैग मार्च, इन इलाकों की होगी कड़ी सुरक्षा

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:58 PM (IST)

जालंधर(सुधीर): जालंधर में आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के लिए आज शाम पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने पी.ए.पी. के बीच में फ्लैग मार्च निकालना है। इसके लिए सैंट्रल आर्म फोर्स की 19 कंपनियां शहर में आ चुकी हैं। सैंट्रल आर्म फोर्स के साथ जालंधर पुलिस के भी 2000 से ज्यादा जवान शामिल होंगे। इसके साथ पुलिस के सभी बड़े अधिकारी, डी.सी.पी., ए.डी.सी.पी., ए.सी.पी., एस.एच.ओ. तथा पी.सी.आर. के भी सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें : बिक्रम मजीठिया के निशाने पर सिद्धू, लोगों से किया यह वादा

उपरोक्त सभी अधिकारी इक्टठे होकर इलेक्शन के बारे में ब्रीफ करेंगे तथा शाम को 5 बजे पी.ए.पी. से शहर में बड़े लैवल पर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इस फ्लैग मार्च में करीब 3 से 4 हजार तक जवान शामिल होंगे। इन जवानों में सैंट्रल आर्म फोर्स के साथ-साथ पंजाब पुलिस के भी सभी जवान होंगे। फ्लैग मार्च पी.ए.पी. चौक से शुरू किया जाएगा तथा शहर के अंदरूनी इलाके मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट आदि से निकाला जाएगा। शहर के सेंसिटिव इलाके जैसे नॉर्थ एरिया, वैस्ट एरिया में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके कड़ी सुरक्षा की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal