खराब मौसम से चंडीगढ़-कोलकाता की उड़ान अमृतसर डायवर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 08:34 AM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): मौसम की खराबी के कारण चंडीगढ़ को जाने वाली कोलकाता की उड़ान को अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कोलकाता से सुबह 4:30 बजे चलने वाली उड़ान जिसका चंडीगढ़ पहुंचने का समय 7:30 बजे है। चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण 11:32 पर डायवर्ट होकर अमृतसर पहुंची। इंडिगों की उक्त उड़ान नंबर 6ई-372 इस दौरान 4 घंटे रही।
 

swetha