मौसम की खराबी के चलते उड़ानों का समय गड़बड़ाया

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 09:07 AM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): मौसम की खराबी के कारण एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट रही। आज सुबह धूप और बाद दोपहर बादल छाए रहे। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए.आई. 116 निर्धारित समय से पौन घंटा लेट रही। दुबई से आने वाली इंडिया एक्सप्रैस उड़ान संख्या आई.एक्स.192, पटना से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए.आई. 725 अपने निर्धारित समय से लेट रहीं। 

दूसरी ओर श्रीनगर की स्कूट एयरलाइंस की उड़ान संख्या टी. आर. 508, एयर इंडिया की नांदेड़ उड़ान संख्या ए.आई. 816, इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान 6ई.104, इंडिगो की मुंबई की उड़ान 6.ई. 453, बेंगलूर की 6.ई. 477, मुंबई की एस.जी. 6371 और कुआलालंपुर की ओ.डी. 271 अपने निर्धारित समय से पहले पहुंच गई।

Edited By

Sunita sarangal