एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 10:41 AM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से आने वाली स्पाइसजेट आधा घंटा लेट रही। इसी प्रकार दिल्ली से आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या 691, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 117, बेंगलूर से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 477, दिल्ली से आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या 976, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 6371, दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 116 अपने निर्धारित समय से लेट रही है। 

वहीं दूसरी ओर नांदेड़ से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 116, श्रीनगर से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 478, शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 48, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 192, ताशकंद से आने वाली उज्बेकिस्तान की उड़ान संख्या 423, मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 649, दुबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 56 अपने निर्धारित समय से पहले आ पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News