पंजाब के हवाई मुसाफिरों को होगी मुश्किल, चंडीगढ़ से 12 उड़ाने रद्द

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 05:10 PM (IST)

चंडीगढ़ः दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर नवंबर का महीना हफड़ा-दफड़ी भरा हो सकता है क्योंकि यहां का एक रनवे मुरम्मत के लिए 13 दिनों तक बंद किया जा रहा है। इसी कारण कई उड़ानें रद्द हो रही हैं। अगर आप भी नवंबर महीने के इन्हीं दिनों के दौरान दिल्ली से घरेलू या इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने की योजना बना रहे हो तो अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट के बारे में कन्फर्म कर लें।

दिल्ली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के रनवे के अपग्रेडेशन के कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सारी 12 उड़ानें 15 से 27 नवंबर तक रद्द रहेंगी। चंडीगढ़ हवाई अड्डे से रोजाना 37 फ्लाइटें उड़ान भरती हैं, जिसमें 12 उड़ानें सिर्फ दिल्ली के लिए जाती हैं।

चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का द्वार है। इन क्षेत्रों के लाखों लोग विदेश में रहते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे जाकर लोग अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उड़ाने पकड़ते हैं। ऐसे हालात में दिल्ली हवाई अड्डे के बंद रहने से हवाई मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दीवाली मनाने के लिए बहुत सारे लोग विदेश से अपने घर आए हुए हैं। ऐसे में उन्हें वापिस जाने में काफी परेशानी होगी।
 

Mohit