बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर, भाखड़ा डैम के बंद हुए फ्लड गेट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 05:37 PM (IST)

रूपनगर : बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। भाखड़ा डैम द्वारा फ्लड गेट बंद कर दिए गए हैं। इस समय भाखड़ा डैम में पानी का बहाव सामान्य हो गया है। जल स्तर को देखते हुए प्रबंधन बोर्ड ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है। यहां बता दें कि भाखड़ा डैम में खतरे का निशान 1680 फीट के करीब है पर जलस्तर 1678 के आसपास पहुंच गया था जिस कारण भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने फ्लड गेट खोलने का फैसला किया था।

भले ही फ्लड गेट खोलने के कारण मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे पर किसी हद तक डैम को बचाने के लिए यह फैसला लेना बनता था पर आज 30 अगस्त को भाखड़ा डैम का जल स्तर 1672.83 है और फ्लड गेट बंद कर दिए गए हैं क्योंकि डैम के पीछे पानी से ही बिजली पैदा की जाएगी। यहां जानकारी देनी बनती है कि अब भाखड़ा डैम से कुल 41147 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर भी कम हो गया है जिससे दरिया के आसपास के इलाके के लोग अब खुश नजर आ रहे हैं।

इससे पहले 14 अगस्त की शाम को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले गए थे। इसके बाद रूपनगर के दरिया के आस-पास के 25 से 30 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। खेतों, सड़कों सहित करोड़ो का नुक्सान हुआ था जिसे लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा था। किसान जत्थेबंदियों के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रुपनगर में 100 करोड़ रुपए के नुक्सान का अंदेश जताया था और लोगों को मुआवजे की मांग की थी। इस दौरान प्रशासन सहित सामाजिक जत्थेबंदियों ने राहत कार्य जारी रखा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash