लुधियाना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों इलाकों की बत्ती गुल

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 11:13 AM (IST)

लुधियाना(सलूजा): मानसून लुधियाना में आज जमकर बरसा। गत देर रात से लेकर सुबह 8.30 बजे तक 113.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। जिससे स्थानीय नगरी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। गलियों व सड़कों पर भरे पानी के बीच में से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। हैबोवाल कलां की 22 फीट रोड पर बारिश की वजह से दीवार गिर गई। दीवार गिरने से लग्जरी कार पूरी तरह से तबाह हो गई। इतना ही नहीं पावरकॉम पर बारिश के भारी पड़ जाने की वजह से दर्जनों इलाकों में बत्ती गुल हो गई। 

PunjabKesari

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर ने बताया कि सितंबर महीने के दौरान लुधियाना में नार्मल बारिश 101.8 मिलीमीटर रिकार्ड है। इस बार लुधियाना में 17 सितम्बर तक 163 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हो चुकी है। बारिश का दौर अभी जारी है।

तारीख                          मिलीमीटर बारिश
3 सितम्बर                        1.8 
4 सितम्बर                        14.4
10 सितम्बर                       7.4
11 सितम्बर                       13.8 
12 सितम्बर                        11.0
14 सितम्बर                        1.0
16 सितम्बर रात से 17 सितम्बर सुबह तक 113.6 मिलीमीटर

क्या कहते है संयुक्त डायरैक्टर खेतीबाड़ी इनपुट
पंजाब के संयुक्त डायरैक्टर खेतीबाड़ी इन्पुट बलदेव सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि फिलहाल तों धान समेत सभी फसलें ठीक है। यदि भारी बारिश का दौर लगातार जारी रहता है तों फिर धान व कपास की फसल प्रभावित हो सकती है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News