बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए पंजाब सरकार ने जारी की 4.5 करोड़ की राशि

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 05:56 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में पीड़ितों के लिए 4.5 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर फंड जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा तबाही जालंधर, कपूरथला और रूपनगर जिले में देखने को मिली और तीनों जिलों के लिए एक-एक करोड़ रुपए तथा लुधियाना, मोगा और फिरोजपुर को 50-50 लाख रुपए की राशि जारी की गई। 

कांगड़ ने बताया कि इससे पहले राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए 1.75 करोड़ रुपए की राशि 35 लाख रुपए के अनुपात के साथ इन बाढ़ प्रभावित जिलों को दी गई थी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह की सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव ने की थी जिसमें प्रभावित जिलों के उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हालात की समीक्षा की थी। बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों के उपायुक्तों ने राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए ज्यादा फंडों की मांग की थी।

मांग को देखते हुए तत्काल जरूरत वाले राहत कार्यों के लिए फंड जारी किए गए हैं। जिन राहत कार्यों के लिए रकम जारी की गई है उनमें मुख्य तौर पर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना, मरे हुए पशुओं के निपटारा करना, अस्थाई रिहायश तक पहुंच, टैंट, तिरपालें, अस्थाई शौचालय, दवाएं, सुखा राशन, पीने वाला पानी, पाउडर वाला दूध, नदी के किनारों/पानी से मलबा इक_ा करना, रूके हुए पानी पर स्प्रे करना आदि शामिल है।
 

swetha