उड़न सिख मिल्खा की हालत स्थिर, डॉ. शिवानी कर रही मॉनिटरिंग’

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन): पद्मश्री अवार्डी मिल्खा सिंह की देखभाल हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रहने वाली डॉ. शिवानी चंदेल कर रही हैं। डॉ. शिवानी पी.जी.आई. चंडीगढ़ के मैडीसिन डिपार्टमैंट में विशेषज्ञ के पद पर सेवारत हैं। पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और उन्हें मॉनिटर किया जा रहा है।पी.जी.आई. के प्रवक्ता ने बताया कि मिल्खा सिंह को 3 जून को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया था। उनको कोविड-19 के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मंगलवार को जारी बयान में पी.जी.आई.ने कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने नाश्ता और हल्का लंच भी किया है।

सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करती रहती हैं डॉ. शिवानी
शिवानी चंदेल ने स्कूल स्तर की शिक्षा हमीरपुर के एक निजी स्कूल में ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा कांगड़ा से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक हमीरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊहल में सेवाएं दीं। इसी बीच उनका चयन पी.जी.आई. चंडीगढ़ में स्नातकोत्तर के लिए हो गया। यहां पर एम.डी. मैडीसिन की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. शिवानी चंदेल पी.जी.आई. चंडीगढ़ में ही सेवाएं दी रही हैं। वे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और उनसे बचाव समेत स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती रहती हैं।

मां को बेटी पर गर्व
डॉ. शिवानी चंदेल की माता बीना कपिल हमीरपुर नगर परिषद और चबूतरा जिला परिषद वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। बीना कपिल वर्तमान में हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हैं। बीना कपिल ने कहा कि उनकी बेटी कोरोना महामारी के इस दौर में पी.जी.आई. चंडीगढ़ में सेवाएं दे रही हैं, जोकि गर्व का विषय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News