नेशनल हाईवे पर बना फ्लाईओवर बंद! पठानकोट से अमृतसर जाने वाले वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 02:57 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर को बंद करने की खबर सामने आई है। स्थानिय बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसे बंद किया गया है। इससे यातायात प्रभावित होना स्वाभाविक है।

PunjabKesari

पठानकोट से अमृतसर की तरफ जाने वाला सारा ट्रैफिक अब फ्लाईओवर के साथ बनी लिंक रोड़ रास्ते जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कई एक्सीडैंट भी हुए है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर 3 से 4 इंच चौड़ी दरार बन जाने के कारण इस फ्लाई ओवर पुल का बंद करना पड़ा। जबकि यह फ्लाईओवर बस स्टैंड पास होने के  कारण बहुत महत्वपूर्ण है। अब यातायात लिंक रोड़ रास्ते करने के कारण बड़े वाहनों का मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वही मुरम्मत करवा रहे इंजिनियर के अनुसार मुरम्मत पर कम से कम 15 से 20 दिन लग सकते हैं। तब तक मुरम्मत के बाद इसकी विधिवत इन्सपैक्शन नहीं हो जाती तब तक पुल को बंद रखना जरूरी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News