भगत बिरादरी की अनदेखी की खबर के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, दो अहम पदों पर नेताओं की तैनाती
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 12:31 AM (IST)
जालंधर: जालंधर भाजपा में भगत बिरादरी की अनदेखी को लेकर पंजाब केसरी में खबर प्रकाशित होने के बाद पार्टी की ओर से दो अहम पदों पर भगत बिरादरी के नेताओं को तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं। भाजपा हाईकमान की तरफ से कमल भगत व अजय भगत को जालंधर में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घटनाक्रम को जालंधर भाजपा में बिरादरी की भूमिका और संगठन में प्रतिनिधित्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है।
पार्टी की ओर से जारी आदेशों के तहत भगत बिरादरी से संबंधित दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले के बाद जालंधर भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


