पूर्व कृषि मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी का मामला गर्माया, ED ने शुरू की जांच

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 10:17 AM (IST)

नाभा (जैन): 1178 करोड़ के स्कैंडल संबंधी पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी का मामला गर्मा गया है। मामले की जांच ई.डी. ने शुरू कर दी है। कई अधिकारी व राजनीतिज्ञ जांच के घेरे में हैं जो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

काका रणदीप सिंह नाभा के अनुसार जब उन्होंने विभाग का चार्ज संभाला था तो पता लगा कि भारत सरकार ने सी.आर.एम. स्कीम अधीन 1178 करोड़ 47 लाख रुपए भेजे थे। यह राशि साल 2018-19 से लेकर 2021-22 तक भेजी गई थी। काका रणदीप सिंह ने यह सारा मामला उस समय मुख्यमंत्री चन्नी के ध्यान में भी लाया था परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। वित्त कमिश्नर (कृषि) पंजाब ने भी मंत्री को कोई विवरण नहीं दिया था।

वर्णनयोग्य है कि काका रणदीप सिंह नाभा 2 बार इस हलके और 2 बार अमलोह हलके से विधायक रहे हैं जबकि इनके पिता स्व. गुरदर्शन सिंह भी नाभा से 4 बार विधायक और 2 बारी मंत्री रहे थे। 

पूर्व विधायक साधु सिंह धर्मसोत (जिनका काका रणदीप सिंह के साथ 36 का आंकड़ा रहा है) पहले ही पेड़ों की कटाई और भ्रष्टाचार मामलों में यहां जेल में बंद हैं, जबकि पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह की जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है। कांग्रेस सरकार के 2-3 और मंत्री भी मान सरकार के निशाने पर हैं। कृषि विभाग के स्कैंडल बारे हुए खुलासे पर किसके खिलाफ कब कार्रवाई होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। विधायक देवमान ने स्पष्ट किया कि पिछले 15 सालों दौरान हुए स्कैंडलों के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। अनेक अधिकारी और सियासतदान जांच के घेरे में हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

News Editor

Kalash