पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को मिली राहत

punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 12:34 PM (IST)

चंडीगढ़: करोड़ों के वन घोटाले और बेनामी संपत्तियां जुटाने के मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व वन व समाज कल्याण मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 6 जून तक चुनाव प्रचार के लिए जमानत दे दी है।

साधु सिंह धर्मसोत की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद - केजरीवाल को मिली जमानत का हवाला देते हुए कोर्ट से उन्हें भी जमानत देने की मांग की, जिसे कोर्ट  ने स्वीकार करते हुए धर्मसोत को 5 जून तक सशर्त जमानत दे दी। उन्हें 6 जून को सरेंडर करना होगा, जिन्हें पुनः जेल भेजा जाएगा। विजीलैंस भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्तियों को लेकर उन्हें जांच के लिए ई.डी. ने 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News