Breaking: हरियाणा से पंजाब भेजे जा सकते है मनोहर लाल, दिया जा सकता है बड़ा पद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 07:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जल्द ही कोई बड़ी एवं विशेष जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके संकेत उस समय भी मिले जब मंगलवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा में अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान ही करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि मनोहर लाल खट्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसेमंद माना जाता है और 2 दिन पहले गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी ने मनोहर लाल खट्टर को काबिल एवं मेहनती मुख्यमंत्री की संज्ञा देते हुए कहा था कि उन्होंने राजनीति में एक साथ संघर्ष किया है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन से हरियाणा की सियासत में भविष्य में मनोहर लाल के और मजबूत होने के संकेत मिले, मगर अचानक मंगलवार सुबह मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दियाऔर उनकी जगह नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनाए गए। उनके करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद जहां उन्हें पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद से ही उन्हें जे.पी. नड्डा के स्थान पर भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने व करनाल संसदीय सीट से चुनाव लड़वाए जाने की भी चर्चाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Weather:  पंजाब में आज बदलेगा मौसम, भारी बारिश का Alert, जानें कैसा रहेगा हाल...

गौरतलब है कि साल 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 90 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और करनाल से पहली बार विधायक चुनकर आए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा हाईकमान ने सभी को हैरत में डाल दिया था। 26 अक्तूबर 2014 को मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद अक्तूबर 2019 में भाजपा को 40 सीटों पर जीत मिली तो भाजपा ने जजपा एवं कुछ आजाद विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई। ऐसे में 27 अक्तूबर 2019 को मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन गए। करीब साढ़े 9 वर्षों की अवधि के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में सुशासन स्थापित किया, विकास को गति दी तो अनेक बड़े बदलाव भी किए। 

ऐसे में समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्ढा ने उनकी तारीफ भी की। बुधवार को अचानक जिस तरह से मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया उससे सियासी गलियारों में यह चर्चा तेजी से चल पड़ी है कि उन्हें अब कोई बड़ा संवैधानिक पद दिया जा सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर मनोहर लाल को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। सियासी विश्लेषक भी यह मानते हैं कि जिस तरह से साढ़े 9 वर्षों में मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल भाजपा हाईकमान का विश्वास जीतने में कामयाब रहे हैं, उससे देखते हुए निश्चित रूप से आने वाले दिनों में भाजपा शीर्ष नेतृत्व उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News