पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाबियों के नाम लिखा खुला पत्र, कही ये बातें

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 11:21 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि उनकी सरकार के समय पंजाब में घटी कुछ मंदभागी घटनाओं को लेकर पहले कांग्रेस सरकार और अब ‘आप’ सरकार ने सियासत की है। समूह पंजाबियों के नाम लिखे एक खुले पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके मुख्यमंत्री रहते कुछ बेहद मंदभागी घटनाएं हुईं, जोकि पंजाब के अमन व भाईचारक सांझ को तोड़ने की गहरी साजिश थीं। इसी कड़ी में दो लॉ एंड आर्डर की घटनाएं हुईं, जो बेहद मंदभागी थीं। उन्होंने कहा कि वह खुद इस बात पर हामी भरते हैं कि उपरोक्त घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और सभी दोषियों को सजा दी जाए। पर यह जान कर बड़ा अफसोस है कि पहले पांच साल कांग्रेस की सरकार ने और अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके खिलाफ सियासत की है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में दिल्ली से अरविन्द केजरीवाल द्वारा चलाई जा रही सरकार इस हद तक गिर गई है कि लॉ एंड आर्डर के मामले में सभी कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक झूठे केस में फंसाना भगवंत मान सरकार की यह कार्रवाई बेहद अनैतिक, लोकतंत्र के लिए बेहद घातक और मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को कलंकित करने की कोरी साजिश है। यह बदलाखोरी की सियासत का अंत है। प्रकास सिंह बादल ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों व शहीदों की धरती है। पंजाबियों ने हमेशा जुल्म व बेइंसाफी का डट कर मुकाबला किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News