भोजपुरी गानों पर थिरके पूर्व CM चन्नी, प्रवासी मजदूरों के साथ मनाई होली

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 05:45 PM (IST)

मोरिंडा : आज जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है, वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी होली मनाते नजर आए। उनका होली मनाने का अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई दिया। 

चरणजीत चन्नी ने बिहार और यू.पी. के प्रवासी मजदूरों के साथ होली का त्योहार मनाया। इसके साथ ही वह प्रवासी मजदूरों के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए भी नजर आए। आज पूरे देश में होली की रौनकें लगी हुई हैं। बच्चे, बूढ़े और हर छोटा-बड़ा व्यक्ति आज के दिन काम छोड़कर रंगों में रंगा हुआ है। चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा अन्य सियासी नेताओं ने अपने-अपने परिवारों के साथ होली का त्योहार मनाया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash