पूर्व सी.एम. चन्नी से विजीलैंस पूछताछ पर मंत्री हरपाल चीमा का बयान, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 07:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : पूर्व सी.एम. चन्नी से विजीलैंस पूछताछ के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है। हरपाल चीमा ने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा है कि चन्नी चुनावी समय में मगरमच्छ के आंसू बहा दलित वोट बैंक को बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि पंजाब में जब जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी तब चन्नी क्यों चुप थे। उनके भांजे से 10 करोड़ की बरामदगी पर भी चन्नी क्यों चुप रहे। हरपाल चीमा ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, तब चन्नी क्यों चुप थे।  

जिक्रयोग्य है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ने आज मोहाली में विजीलैंस दफ्तर तलब किया गया। मोहाली दफ्तर में लगभग 7 घंटे तक पूछताछ चली। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चन्नी से पूछताछ हुई है। 

Content Writer

Subhash Kapoor