पंजाब के पूर्व सी.एम. ICU में दाखिल, फिर बिगड़ी तबीयत

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 03:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल की तबीयत आज फिर से बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान उनके बेटे सुखबीर बादल साथ हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन पर उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उनके स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। फिलहाल, डाक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत स्थिर है लेकिन उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में ही रहना होगा। 

जिक्रयोग्य है कि पिछले वर्ष भी  प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में दाखिल किया गया था। इससे पहले वह कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। इसी दौरान उन्हें कई बार रूटीन चैकअप के लिए पी.जी.आई. चैकअप के लिए लाया जा चुका है।  शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के सी.एम. रह चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila