पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की बिगड़ी सेहत, PGI में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की सेहत अचानक बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि सीने में दर्द होने के बाद देर रात करीब 10 बजे उन्हें पी.जी.आई. लाया गया। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में एडवांस कार्डियोलॉजी सैंटर में एडमिट करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
 

Content Writer

Vatika