विजिलेंस के सामने आज पेश नहीं हुए पूर्व डिप्टी CM सोनी, अब इस दिन होगी पेशी

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 03:38 PM (IST)

अमृतसर(इंद्रजीत/सागर): पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी आज विजिलेंस के पास उपस्थित नहीं हुए। विजिलेंस विभाग द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री को उपस्थित होने के लिए भेजे गए नोटिस के उपरांत आज शनिवार सुबह 10 बजे पेश होना नियत हुआ था लेकिन सोनी वहां पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो के पास 29 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उनके खिलाफ 8 नवंबर को एक शिकायत चंडीगढ़ में दर्ज की गई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। 

इसके लिए अमृतसर बॉर्डर रेंज के एस.एस.पी. वरिंदर सिंह संधू को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया गया था। गुरुवार की शाम उन्हें नोटिस भेज कर सूचित किया गया था कि वह विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में शनिवार 10 बजे उपस्थित होंगे। इसके बाद पूर्व डिप्टी सी.एम. ओम प्रकाश सोनी की तरफ से कहा गया कि आज वह आउट ऑफ स्टेशन है। इसके चलते वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हो सकते। उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो से अपील की कि उन्हें कुछ दिनों का टाइम दिया जाए। इसके चलते उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो के एस.एस.पी. से 29 तारीख को पेश होने की अपील की। अपील के मद्देनजर विजिलेंस ब्यूरो के एस.एस.पी. वरिंदर सिंह संधू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मंगलवार 29 नवंबर को विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश होंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal