कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने फेसबुक पर भाजपा नेता तनेजा को लिखा ब्लैकमेलर

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 08:39 PM (IST)

जालंधर(राजेश): अवैध कालोनियां काटकर सरकार को लाखों का चूना लगाने वालें क्लोनाइजरों के खिलाफ वह भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर मामला दर्ज होने के बाद उनके शीतल के पक्ष में फेसबुक पर वीडियो डालने वाले भाजपा नेता को पूर्व पार्षद ने कमेंट करके ब्लैकमेलर लिख डाला। 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद मेजर सिंह ने भाजपा नेता अमित तनेजा के फेसबुक पर कमेटस करके उन्हें ब्लैकमेल लिख डाला। जिसके बाद कुछ ही देर बाद मेजर सिंह ने अपना किया कमेंटस डिलीट भी कर दिया। फेसबुक पर लाइव हुए अमित तनेजा को ब्लैकमेल लिखने के बाद राजनीतिक लोगों में चर्चा शुरू हो गई। हालांकि मेजर सिंह के कमेंटस पर देर रात नेता अमित तनेजा ने कोई पलटवार नहीं किया, पर कई लोगों ने मेजर सिंह के द्वारा अमित तनेजा के फेसबुक पर ब्लैकमेलर लिखे कमेंटस की फोटो खींच ली। जिसको कई लोगों ने एक दूसरे तक भेजा। मेजर सिंह तो लिखकर डिलीट कर चुके थे, पर लोगों ने उसकी फोटो तुरन्त खीच कइयों तक पहुंचा दी। 

अमित तनेजा ने फेसबुक पर 28 मिनट की लाइव वीडियो डाली थी, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर गोली चलाने का दर्ज मामला झूठा बताया, वह शीतल को सही बताया जिसके बाद उन्होंने कांग्रेसी विधायक पर भी व्यंग कसे तथा बस्तीयात क्षेत्र में अवैध कालोनियों पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा कालोनियों का काम रुकवाने को सही कहा तथा क्लोनाइजरों को गलत बताया। उन्होंने फेसबुक पर लोगों से ये भी कहा कि कालोनियां काटकर लोगों को बेचने वाले कुछ कांग्रेसी लोगों को ठग रहे हैं जो लोग नाजायज बन रही कालोनियों में जमीन ना लें। जिसके बाद कई लोगों के कमेंटस आएं जिन्होंने अमित तनेजा को सही ठहराया पर मेजर सिंह ने अपने कमेंटस में उन्हें ब्लैकमेलर लिख डाला। जिसको लेकर भाजपा नेताओं में हड़बड़ी मच गई। ज्ञात हो कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर स्थित मंदाखिनी रिजॉर्ट में शादी समारोह में शीतल अंगुराल से बच्चों के साथ खेलते पिस्तौल जमीन पर गिरी थी। जिसके बाद पुलिस ने शीतल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। 

मैनें जो लिखा वो सबको पता है: मेजर सिंह
अमित तनेजा को कमेंट करके उन्हें ब्लैकमेलर लिखने वाले पूर्व पार्षद मेजर सिंह से बात की गई तो उन्होनें बताया कि सारा जालंधर जानता है कि अमित तनेजा की छवि क्या है। वो कुछ बोले या ना बोलें कोई फर्क नहीं पड़ता। 

मेजर सिंह ने जो लिखा उसका जवाब बाद में देंगे: तनेजा
भाजपा नेता को उनके फेसबुक पेज पर ब्लैकमेलर लिख कमेंटस करने के मामले में अमित तनेजा से बात की तो उन्होंने कहा कि मेजर ने उनके बारे में जो लिखा उसकी जानकारी उन्हें है। उनके लिखने का जवाब वो बाद में देंगे। फिलहाल उनका टारगेट जालंधर में बन रही नाजायज कलोनियों के क्लोनाइजरों पर है। 

Punjab Kesari