पूर्व ED अफसर निरंजन सिंह का अचानक बड़ा फैसला, ''अकाली दल वारिस पंजाब दे'' में एंट्री के 4 दिन बाद ही दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 12:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति से जुड़ी खबर सामने आई है। दरअसल,  पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ED) डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह के पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। निरंजन सिंह ने ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ से खुद को अलग करने का ऐलान किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि वह 23 सितंबर को ही पार्टी में शामिल हुए थे और 4 दिन बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

निरंजन सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद, जबरन वसूली और नशा तस्करी में पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने पार्टी को समर्थन दिया था। कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर उनके मतभेद हैं और जिनसे वह समझौता नहीं कर सकते। निरंजन सिंह ने कहा कि, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों का आचरण भारतीय संविधान के दायरे में होना चाहिए। निरंजन सिंह मई 2021 में ED से सेवानिवृत्त हुए थे।

अपने कार्यकाल के दौरान वह चर्चित जगदीश भोला ड्रग रैकेट सहित कई नशे से जुड़े मामलों की जांच से जुड़े रहे, जिनमें कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से पूछताछ भी की थी। निरंजन सिंह के चार दिन में ही पार्टी से अलग होने के फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News