विजिलेंस जांच के घेरे में पूर्व वित्त मंत्री बादल का गनमेन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 02:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश जारी है। विजिलेंस चप्पे-चप्पे पर छापामारी कर रही है। प्लाट खरीद घोटाला मामले में मनप्रीत बादल पर आरोप लगे हैं। इसी बीच मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि विजिलेंस ने आज बठिंडा में मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन के घर रेड की है। ग्रीन सिटी में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापामारी जारी है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस का कहना है कि मनप्रीत बादल के पूर्व गनमेन गुरतेज सिंह को समन जारी किया गया था। प्लाट खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह जांच में शामिल होने नहीं पहुंचा। इसी के चलते विजिलेंस द्वारा आज बठिंडा स्थित ग्रीन सिटी में गनमैन को कोठी पर छापामारी की गई। लेकिन विजिलेंस को दरवाजा लॉक हुआ मिला। इसी के साथ विजिलेंस ने गनमेन के 2 अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी।
पूर्व गनमैन गुरतेज जांच के घेरे में है। विजिलेंस का कहना है कि गनमेन होते हुए वह अपनी इतनी प्रॉपर्टी कैसे बना सकता है। कैसे इन कोठियों का मालिक बन सकता है। विजिलेंस दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। हर एंगल से जांच कर रही है। जिक्रयोग्य है कि कोर्ट ने प्लाट खरीद घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी वारंट निकाला हुआ है जिसे लेकर तलाश जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here