पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एम.पी. सिंह एन.आर.आई. कमिशन के सदस्य नियुक्त

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 08:33 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(रमनजीत, धवन): पंजाब काडर के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एम.पी. सिंह को सरकार ने एन.आर.आई. कमीशन में सदस्य के  तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व अधिकारी एम.पी. सिंह कुछ समय पहले ही अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवामुक्त हुए थे। 1986 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी एम.पी. सिंह ने नकोदर के एस.डी.एम. के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी सेवामुक्ति से पहले वह अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे उच्च पद तक पहुंचे थे। 

swetha