Breaking News : विजिलेंस की रडार पर एक और पूर्व मंत्री

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 01:28 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा लगातार पूर्व मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू अब विजिलेंस की रडार पर हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू ने मंत्री रहते हुए मोहाली और रोपड़ में अलग अलग स्थानों पर जमीन खरीदी थी। 

आपको बता दें कि बलबीर सिद्धू पर शामलात जमीन पर कब्जा करने के आरोप भी है। विजिलेंस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदी संपत्ति की भी जांच की जा रही है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash