अहम खबर : पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट ने दिया झटका

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 02:33 PM (IST)

चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट ने झटका दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। पंजाब सरकार को एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है। 

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस के ए.आई.जी. को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच से अपना नाम हटाने के लिए विजिलेंस के ए.आई.जी. 1 करोड़ की पेशकश की थी। पूर्व मंत्री 50 लाख एडवांस देने चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान जाल बिछाकर विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash