बड़ी खबर : पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को ई.डी. ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 05:05 PM (IST)

जालंधर : पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ई.डी. ने सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सुखपाल खैहरा को ई.डी. ने आज चंडीगढ़ के सैक्टर 18 से किया गिरफ्तार किया है।बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा को मनी लांड्रिंग मामले में बयान दर्ज कराने के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था। 

गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा पूर्व विधायक हैं। वह कुछ समय पहले ही आम आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले समय सुखपाल सिंह खैहरा ई.डी. की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। ई.डी. की तरफ से टाप फैशन डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा, सभ्यासाची और ऋतु कुमार को भी सम्मन भेजा गया है। यह सम्मन खैहरा की तरफ से अपनी बेटी के विवाह पर की खरीददारी संबंधित भेजा गया है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा ने अपनी बेटी के विवाह के लिए इन डिजाइनरों से करीब 7-8 लाख रुपए के कपड़ों की खरीद की थी। खैहरा ने कहा कि पंजाब का ऐसा कौन सा परिवार है, जो अपने बच्चों खास तौर पर बेटी के विवाह पर खर्चा नहीं करता। हम चाहे कर्ज कर खर्चा करें, बच्चों के विवाह में हम कोई कमी नहीं छोड़ते। खैहरा ने कहा कि इस बात को इस तरह बना दिया गया, जैसे मैंने बहुत बड़ी मनी लांड्रिंग की है। खैहरा ने कहा कि यह पैसा मैंने अपने जालंधर के बैंक में से निकलवा कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News