पंजाब BJP के पूर्व प्रधान कमल शर्मा का निधन, सैर करते हुए पड़ा दिल का दौरा

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 11:10 AM (IST)

फिरोजपुर: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर में निधन हो गया। रविवार सुबह सैर करते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल तो ले जाया गया मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के समाचार से फिरोजपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत्यु से करीब दो घंटे पहले उन्होंने ट्वीटर पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश भी दिया था।    

वह भाजपा राष्ट्रीयकारिणी के सदस्य भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1970 को पंजाब के फिरोजपुर जिला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह एक समाज सेवक थे। कमल शर्मा भाजपा के शुरू से कर्मठ कार्यकर्ता रहे। उन्होंने 1985 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वाइन की थी और 19 वर्ष (2003) तक संगठन के लिए कार्य किया। उनकी उपलब्लियों को देखते हुए  उन्हें 2004 से 2006 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग का मीडिया सलाहकार के नियुक्त किया गया था। 2010 में वह पंजाब बीजेपी के महासचिव बने थे। 2012 में  कमल शर्मा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। 2013 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष की कमान संभाली थी। 

 

 

Edited By

Sunita sarangal