डेराबस्सी में चुनाव से पहले वोटरों को बांटे गए कोल्ड ड्रिंक और सामान, पूर्व सरपंच समेत 3 पर FIR दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:04 PM (IST)
पंजाब डेस्क : डेराबस्सी में नगर काउंसिल चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान बांटने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में भाजपा पार्षद उम्मीदवार रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में सामने आया था कि ईसापुर कॉलोनी में रेहड़ी लेकर घर-घर जाकर कुछ लोग शराब, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान बांट रहे थे। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह उर्फ बइया, हरदित्ता सिंह उर्फ काला और नरेंद्र सिंह उर्फ राणा के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

