पूर्व सरपंच के घर छाया मातम, जवान बेटे की दर्दनाक हादसे में मौ''त
punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 06:48 PM (IST)
शेरपुर (सिंगला): पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा परिवार के करीबी और शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर सर्कल शेरपुर के प्रधान तथा पूर्व सरपंच महिकम सिंह के युवा पुत्र की हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बलकार सिंह (24), पुत्र महिकम सिंह, निवासी दीदारगढ़, जो पूर्व सरपंच भी रहे हैं, अपने खेतों में अपने पिता के साथ मूंग की फसल बोने के बाद शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल फिसल जाने के कारण वह गांव में लगी पानी की पाइपों से टकरा गया।
इस दौरान, प्लास्टिक की पाइप उसकी गर्दन में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे लुधियाना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के.आर.बी.एल. फैक्ट्री, भसौर में नौकरी करता था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बिलिंग ने बताया कि युवक बलकार सिंह के शव का सिविल अस्पताल, धूरी में पोस्टमार्टम करवा कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।