बहिबल कलां गोलीकांडः चरनजीत शर्मा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 06:14 PM (IST)

फरीदकोट: बहिबल कलां गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा को अदालत के आदेशों पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

ऐसे दर्ज हुआ था मामला...
बहिबलकलां गोलीकांड मामले में थाना बाजाखाना में घटना के सात दिन बाद 21 अक्तूबर 2015 को अज्ञात पुलिस पार्टी पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस केस में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पिछले साल 21 अगस्त 2018 को चार पुलिस अधिकारियों तत्कालीन एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह शर्मा, उसके रीडर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, फाजिल्का के एसपी बिक्रमजीत सिंह और थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई अमरजीत सिंह कुलार को नामजद किया था। 


 

Mohit