पंजाब में 3 पूर्व केंद्रीय मंत्री व कईयों के रिश्तेदार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 12:01 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मौजूदा व पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भी मैदान में हैं। इनमें अकाली दल की तरफ से प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल का नाम शामिल है जबकि भाजपा द्वारा विजय सांपला को फगवाड़ा से टिकट दी गई है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में मौसम को लेकर जरूरी खबर, इस दिन हो सकती है बारिश

उधर, 6 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें बादल परिवार से प्रकाश सिंह व सुखबीर के अलावा हरसिमरत भी केंद्र में मंत्री रहे हैं। उनके करीबी रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया, आदेश प्रताप कैरों व मनप्रीत सिंह बादल पहले से चुनाव मैदान में हैं और अब मजीठिया की पत्नी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के पति कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे परमिंदर सिंह व रघुनन्दन लाल भाटिया के रिश्तेदार अश्वनी सेखडी चुनाव लड़ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal