नहर में बहता मिला एक और नवजात का शव, पुलिस के लिए बना पहेली

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 11:43 AM (IST)

जालंधर (वरुण): अमन नगर से निकलती नहर में बहते मिले नवजन्मे बच्चे का मामला पुलिस अभी ट्रेस नहीं कर पाई थी कि 24 घंटे बाद शीतल नगर से गुजरने वाली नहर में से एक बच्ची का शव बहता मिला। 

10 से 12 दिन पहले नहर में फैंका था बच्चा
स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुलाजिम ने खुद नहर में जाकर बच्ची का शव निकाला। शव पुरी तरफ गल चुका था पुलिस की माने तो यह बच्ची 6 माह की है जिसे 10 से 12 दिन पहले नहर में फैंका गया। बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं है। मौके पर थाना 1 की पुलिस और पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं।

जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि  गुरुवार को भी इसी नहर में से नवजन्मे बच्चे (लड़का) का शव बहता मिला था। पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि शव एक या दो दिन के नवजात लड़के का है।  इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने कहा कि आसपास के सभी अस्पतालों से डिलीवरी लिस्ट जबकि  सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 315,316,317,318 के अधीन केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Vatika