लिव-इन-रिलेशन में रह रहे व्यक्ति का ग्रीन एवेन्यू में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 10:05 AM (IST)

जालंधर (मृदुल): ग्रीन एवेन्यू स्थित एक खाली प्लाट में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान के.पी. नगर के रहने वाले अवतार सिंह के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने अवतार के परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. जीवन सिंह ने बताया कि मृतक अवतार सिंह उर्फ तारी के भाई राजू और उसके पिता परमजीत सिंह ने पुलिस स्टेटमैंट में कहा कि अवतार के शाहकोट की रहने वाली लाडो नामक महिला के साथ संबंध थे। वह उसके साथ करीब 15 सालों से लिव-इन-रिलेशन में शाहकोट रह रहा था। हालांकि पिता परमजीत का आरोप है कि लाडो ने ही उनके अवतार को मारा है।

उन्होंने बताया कि अवतार की लाडो के साथ रात को काफी बहस हुई थी जिसे लेकर अवतार काफी परेशान था। उसने इसी बात को लेकर रात को काफी शराब पी ली। बताया जा रहा है कि उसने सिंथैटिक नशा भी किया था जिसकी ओवरडोज के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। वह रात को लाडो की एक्टिवा लेकर निकल गया था जिसके बाद से वह वापस नहीं आया। उन्हें तो सुबह लोगों से पता चला कि अवतार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।  

लाडो के पहले विवाह से हैं 3 बच्चे
एस.एच.ओ. जीवन सिंह ने बताया कि लाडो की पहली शादी से उसके 3 बच्चे हैं। लव (21), सिमरनजीत (19) और जसप्रीत कौर (17) जोकि अवतार और लाडो के साथ रह रहे थे और उसे वह दोनों पाल भी रहे थे। लाडो ने बताया कि रात 9 बजे वह उसकी एक्टिवा लेकर निकला था और उसने कहा था कि कुछ काम से जा रहा है जिसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। 

Anjna