हथियारों सहित पकड़े गए भगौड़े फौजी के 4 साथी भी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 08:17 AM (IST)

टांडा उड़मुड़/होशियारपुर(पंडित, कुलदीश, अश्विनी) : पुलिस द्वारा आर्मी के इंटैलीजैंस विंग की मदद से देर रात तेजधार हथियारों समेत काबू किए गए भगौड़े फौजी के 4 अन्य साथियों को भी टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के फिराक में थे। 

 प्रैस कांफ्रैंस में डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी. दसूहा अनिल कुमार भनोट व डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच मनीष कुमार ने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर गौरव गर्ग को ए.डी.जी.पी. इंटरनल सिक्योरिटी के जरिए यह जानकारी मिली थी के आर्मी ट्रेङ्क्षनग कॉलेज पंचमढ़ी से खतरनाक हथियार व कारतूस चोरी कर हरप्रीत सिंह उर्फ राजा जोकि फौज में नौकरी करता था, फरार हो चुका है। 
एस.एस.पी. होशियारपुर के दिशा-निर्देश पर हर गुरुदेव सिंह एस.एच.ओ. टांडा, बलविंद्र सिंह एस.एच.ओ. गढ़दीवाला, यादविंद्र सिंह एस.एच.ओ. दसूहा की अगुवाई में टीमें बना कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुस्तैदी से कार्य करते 4 दिन की जद्दोजहद के बाद फौजी को कंधाली नारंगपुर के खेतों स्थित एक पोल्ट्री फार्म से आर्मी ट्रेङ्क्षनग केंद्र पंचमढ़ी मध्यप्रदेश से खतरनाक हथियारों समेत भगौड़ा हुए फौजी हरप्रीत सिंह उर्फ राजा व उसके साथियों को हथियारों व नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया है।  

ये हैं काबू आरोपी

  •  भगौड़ा फौजी हरप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र हरबंस सिंह।
  •      जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र हरभजन सिंह।
  •      कर्मजीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र मोहन सिंह।
  •      गुरजिंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र निर्मल सिंह सभी वासी मियानी।
  •      सर्बजीत सिंह पुत्र मदनलाल वासी चौटाला।

कर्ज उतारने और अमीर होने के लिए चुना था यह खतरनाक रास्ता 
पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह टांडा-दोसड़का पर किसी सुनार को लूट कर मारने की योजना बना रहे थे। डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि राजा और जग्गा के सर पर लाखों रुपए का कर्ज था और उन्होंने कर्ज उतारने और अमीर होने के लिए यह खतरनाक रास्ता चुना था। इन आरोपियों में से राजेंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र निर्मल सिंह वासी मियानी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ थाना टांडा में पहले भी मुकद्दमा दर्ज है। काबू किया गया आरोपी जगतार सिंह जग्गा आतंकी मामले में नामजद हरभजन सिंह का बेटा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी और उनसे और राज पता लगाए जाएंगे।

यह हुई बरामदगी

  •   2 इंसास राइफल
  •   3 इंसास राइफल के मैगजीन 
  •   20 जिंदा कारतूस 
  •   930 ग्राम नशीला पाउडर 
  •  3 मोटरसाइकिल 
  •  5 मोबाइल फोन 
  •   3 तलवारें।

swetha