रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन महिलाओं सहित चार लोग जख्मी

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 06:24 PM (IST)

जालंधर: गांव महेड़ू में रसोई गैस सिलैंडर फटने से 4 लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायलों में तीन औरतें और एक बच्चा शामिल है। इन्हें घायल हालत में  जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित गांव महेड़ू में रसोई गैस सिलेंडर फटने के साथ 3 महिलाओं समेत एक बच्चा झुलस गया। झुलसे हुए लोगों में जसवीर कौर, सहजदीप, किरण, ऋतु निवासी महेड़ू शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। 

Des raj